{"_id":"fbb93480e04fc378b4f5cec79c2a3468","slug":"precocious-nss-national-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रखर को एनएसएस का राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रखर को एनएसएस का राष्ट्रीय पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र रहे प्रखर सिंह को राष्ट्रीय सेवा योजना के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 25 नवंबर को राष्ट्रपति भवन दिल्ली में प्रदान किया।
विज्ञापन
इस वर्ष एनएसएस के तहत पूरे भारतवर्ष के 25 कार्यक्रम अधिकारी और कार्यक्रम समन्वयक व 32 स्वयंसेवकों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है। इसमें उत्तराखंड राज्य से एकमात्र स्वयं सेवक देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रखर सिंह शामिल थे। प्रखर सिंह वर्तमान में देसंविवि के पर्यटन विभाग के छात्र रहे हैं। इन दिनों वह इस विवि से ही संबद्ध होकर काम भी कर रहे हैं। प्रखर सिंह इस सम्मान को पाने के लिए पिछले दो साल से एनएसएस के जुड़कर सेवा कार्यों में संलग्न रहे। प्रखर सिंह इसका श्रेय देसंविवि के कुलाधिपति और अभिभावक डॉ प्रणव पंड्या एवं शैलदीदी को देते हैं। कुलपति शरद पारधी, कुलसचिव संदीप कुमार सहित सभी सहयोगियों ने प्रखर सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन