फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Power failure for 24 hours, it will not come for 48 hours now

24 घंटे से बिजली गुल, अभी 48 घंटे नहीं आएगी

Sat, 05 Feb 2022 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Power failure for 24 hours, it will not come for 48 hours now
धनपुरा में ट्रांसफार्मर फुंकने से 24 घंटे बिजली गुल है। आपूर्ति बहाल होने में अभी 48 घंटे लग सकते हैं। शनिवार शाम तक विभागीय कार्रवाई नहीं हुई और रविवार को कार्यालय बंद रहेगा। बिजली नहीं होने से करीब दो हजार की आबादी को संकट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब सात बजे अचानक बिजली चली गई। काफी देर तक बिजली नहीं आने पर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। पता चला कि धनपुरा में रविदास मंदिर के निकट का ट्रांसफार्मर फुंक गया है। ग्रामीण रात में बिजली की वैकल्पिक आपूर्ति किए जाने की उम्मीद करते रहे लेकिन पूरी रात बिजली नहीं आई। शनिवार सुबह से दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल होने के बारे में पूछताछ करते रहे। शाम तक बिजली बहाल नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण विभागीय कार्यालय बंद रहेगा। ग्रामीण सुशील बरनाला, बृजेश कण्वाल, मनीराम विराटिया, विकास खरे ने बताया कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को बिजली का संकट झेलना पड़ रहा है। ग्रामीण मशीन से चारा कटाई, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और पानी की मोटर नहीं चला पा रहे हैं। बिजली पर निर्भर कामधंधे भी नहीं हुए। ऊर्जा निगम के एसडीओ आलोक चौहान ने बताया कि सोमवार तक ही फुंके ट्रांसफार्मर को बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा दिन गुल रही बिजली
पथरी। भट्टीपुर और पथरी बिजली घर से जुड़े गांवों में भी शनिवार पूरे दिन बिजली गायब रही। शनिवार सुबह 10 बजे बिजली गई और शाम तीन बजे के बाद आई। शेरपुर, शाहपुर, बादशाहपुर, नई कुंडी, धनपुरा, नसीरपुर कलां, पदार्था, धारीवाला, टिकौला, हरसीवाला, रानीमाजरा, भुवापुर चमरावल, भट्टीपुर, शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, आदर्श टिहरी नगर, टिहरी डोब नगर आदि स्थानों पर बिजली गायब रही है। ऊर्जा निगम के एसडीओ आलोक चौहान ने बताया कि लाइनों में फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed