{"_id":"6a60abe4396aac134c061e48","slug":"power-corporation-on-alert-ahead-of-kanwar-yatra-power-supply-disrupted-all-day-in-dhanauri-kaliyar-haridwar-news-c-35-1-hrd1011-151742-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कांवड़ यात्रा से पहले ऊर्जा निगम अलर्ट, धनौरी-कलियर में दिनभर बिजली रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कांवड़ यात्रा से पहले ऊर्जा निगम अलर्ट, धनौरी-कलियर में दिनभर बिजली रही बाधित
Wed, 22 Jul 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
- विद्युत लाइनों और बिजलीघरों की मरम्मत पूरी, शाम छह बजे बहाल हुई आपूर्ति
धनौरी। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए ऊर्जा निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को विद्युत लाइनों और बिजलीघरों में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते धनौरी व पिरान कलियर क्षेत्र में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आपूर्ति शाम करीब छह बजे सुचारु हो सकी।
बुधवार सुबह से ही बिजलीघरों से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इसके बाद बिजली की लाइनों के साथ-साथ अन्य विद्युत उपकरणों और मशीनों की जांच एवं मरम्मत का कार्य किया गया। ऊर्जा निगम की टीमों ने एक-एक कर तीनों बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया।
एसडीओ अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ मेले के दृष्टिगत बुधवार को विद्युत आपूर्ति बंद रखकर लाइनों और अन्य उपकरणों की आवश्यक मरम्मत कराई गई। उन्होंने बताया कि शाम करीब छह बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के लिए ऊर्जा निगम की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्यबल का गठन किया गया है ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके।