फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Politics will not be wasted on Lord Parashuram: Bharala

भगवान परशुराम पर राजनीति बर्दास्त नहीं होगी: भराला

Sat, 22 Aug 2020 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Politics will not be wasted on Lord Parashuram: Bharala
उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री निजा तम प्रेम धाम में आयोजित राष्ट्रीय परशुराम परिषद की और से राष्ट्? - फोटो : HARIDWAR
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील भराला ने कहा कि भगवान परशुराम पर राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे इस धरती पर भ्रष्टाचारियों और राक्षसों का विनाश करने वाले अवतार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री निजात्म प्रेमधाम में दो दिवसीय राष्ट्रीय परशुराम परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चिंतन शिविर के समापन पर कैबिनेट मंत्री सुनील भराला ने समाज को आगे बढ़ाने और जरूरतमंदों की सेवा के लिए संकल्प कराया। उन्होंने समाजवादी पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने को राजनीति करार दिया। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि भगवान परशुराम देश के करोड़ों लोगों के आराध्य हैं। उनके नाम पर राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि ब्रह्ममण समाज ने शिक्षा, कुरीतियों को दूर करने का काम किया है। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई। संचालन सुनील दत्त ने किया।
विज्ञापन

चिंतन शिविर में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब से समाज के पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद, विहिप के केंद्रीय मंत्री आचार्य राधा कृष्ण मनोड़ी, सतपाल ब्रह्मचारी, तुषा शर्मा, नवीन गॉड, अजय झा, स्वामी ज्ञान प्रेमानंद, विनोद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अजीत शर्मा, राहुल पाराशर, ओम प्रकाश वशिष्ट, आरडी पाठक, मोदीनगर के पूर्व विधायक रामाश्रय शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, अनिल वत्स, प्रवीण शर्मा, सुरेंद्र कौशिक, वीरपाल दीक्षित, रघुवीर शर्मा, भागवताचार्य पुष्पेंद्र पुरी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed