{"_id":"61d9a85b89810c5a7c5ecf79","slug":"police-will-go-to-other-states-to-investigate-the-allegations-haridwar-news-drn401119880","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपों की जांच को बाहरी राज्यों में जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपों की जांच को बाहरी राज्यों में जाएगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिकुंज प्रमुख प्रणव पंड्या पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों की जांच के लिए एक पुलिस टीम जल्द ही झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा आदि राज्यों में जाएगी। पीड़िता के साथ-साथ साल 2010 में उसके साथ शांतिकुंज रहने वाली स्वंय सेविकाओं के दोबारा बयान दर्ज किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ की एक युवती ने पिछले साल शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या और उनकी पत्नी शैलबाला के खिलाफ दिल्ली के विवेक विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच हरिद्वार ट्रांसफर कर दी गई थी। इस मुकदमे में युवती ने बताया था कि साल 2010 के दौरान वह शांतिकुंज में स्वयंसेवी थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान शांतिकुंज प्रमुख ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उनकी पत्नी शैलबाला ने मुंह बंद रखने की धमकी दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। लेकिन कोर्ट ने फाइनल रिपोर्ट को अस्वीकार करते हुए दोबारा जांच के आदेश दिए।
अब इस मामले की जांच शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक किरण गुंसाई कर रही हैं। पुलिस टीम युवती के बयान दर्ज करने छत्तीसगढ़ जाएगी। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि टीम जल्द ही छत्तीसगढ़, झारखंड और उड़ीसा आदि राज्यों को भेजी जाएगी। साल 2010 में युवती के साथ शांतिकुंज में रहने वाली स्वयंसेविकाओं से पूछताछ कर दोबारा बयान दर्ज करेगी।