फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police stations will get freedom from condom vehicles

थानों को कबाड़ वाहनों से मिलेगी आजादी

Tue, 24 Aug 2021 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police stations will get freedom from condom vehicles
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नई वाहन नीति की घोषणा किए जाने के बाद अब कंडम वाहनों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है। जिले में हर थाना, चौकी और कोतवाली में लावारिस और मुकदमों में प्रयुक्त सैकड़ों की संख्या में कंडम वाहन खड़े हैं। ये थाना-चौकियों में जगह घिरने के साथ ही उनकी खूबसूरती में धब्बा बने हैं। पुलिस लावारिस वाहनों के निस्तारण प्रक्रिया में जुट गई है। मुकदमों में प्रयुक्त वाहनों को कोर्ट से रिलीज करवाने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। ।
विज्ञापन

नई वाहन कबाड़ नीति से आने वाले सालों में पुरानी गाड़ी की मेंटीनेंस की दिक्कतों से निजात मिलेगी। पुराने वाहनों से आए दिन सड़क हादसों में भी कमी आएगी। वहीं नई गाड़ी आधुनिक और तकनीक से लैस होने से हादसे कम होंगे। नई कबाड़ नीति से वाहन स्वामियों को काफी फायदा होगा। जब गाड़ी कबाड़ होगी तो गाड़ी की कीमत से चार से छह फीसदी नकद मिलेगा। वाहन स्वामी को प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जिसेे दिखाकर नए वाहन की खरीद पर पांच फीसदी और रोड टैक्स में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं पंजीयन शुल्क भी माफ होगा। जिले के सभी थानों व चौकियों में वर्तमान में 50 हजार से अधिक वाहन हैं। इनमें से आबकारी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट में वांछित वाहनों को स्क्रैप में नीलाम किया जाएगा। वहीं अन्य आपराधिक मुकदमों में वांछित वाहनों को कोर्ट के आदेश पर छुड़ाया जा सकता है। इसके अलावा थानों में काफी संख्या में ऐसे वाहन भी हैं, जो अलग-अलग स्थानों से लावारिस हालत में बरामद किए गए हैं। इन वाहनों को भी छुड़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों से मिलेगी निजात
ई-वाहन कबाड़ नीति लागू होने से प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों से जहां आम लोगों को निजात मिलेगी, वहीं पुरानी गाड़ियों के रखरखाव पर होने वाले खर्च से वाहन स्वामियों को मुक्ति मिलेगी। स्क्रैप पॉलिसी शुरू होते ही मियाद पूरी कर चुके वाहन सड़कों से हट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
केंद्र सरकार के आदेश के बाद अब राज्य सरकार के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही आदेश मिलेगा। प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस, एसएसपी हरिद्वार।
-------
स्क्रैप पॉलिसी लागू होने के बाद फायदे और नुकसान के बारे में सही जानकारी होगी, लेकिन सही मायने में नई पॉलिसी से वाहन स्वामियों को राहत जरूर मिलेगी।
-सुरेंद्र सिंह एआरटीओ प्रवर्तन, हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed