{"_id":"583c622a4f1c1b9345de553c","slug":"police-rushed-to-the-deteriorating-environment-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल बिगड़ने की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल बिगड़ने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Mon, 28 Nov 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पथरी क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी युगल के फरार होने पर गांव के हालात बिगड़ने की सूचना ने पुलिस को खूब छकाया। दरअसल, एक पक्ष के घर बिरादरी के कुछ लोग जमा हुए थे तो गांव के ही कुछ लोगों ने इसे दूसरा रूप देकर पुलिस को सूचना दे दी थी। देर रात तक आसपास के थानों की पुलिस फोर्स गांव में डटी रही।
कुछ दिन पूर्व अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखने वाला एक प्रेमी युगल फरार हो गया था। किशोरी के परिजन ने दो दिन पूर्व पुलिस को इस संबंध में सूचना दी थी। तब से गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। प्रेमी युगल की बरामदगी के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, रविवार देर रात किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि एक पक्ष ने अपने घर पर भारी संख्या में समर्थकों को बुला लिया है और वे अब कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही पथरी पुलिस तुरंत दौड़ पड़ी। एहतियात के तौर पर कनखल, लक्सर एवं बहादराबाद थाने की पुलिस भी बुला ली गई। जब पुलिस गांव में पहुंची तब हालात सामान्य थे। हां, एक पक्ष के घर के पास कुछ लोग जमा थे जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। थानाध्यक्ष अजय जाटव ने बताया कि सर्तकता बरती जा रही है।