फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police removed loudspeakers from mosques in Pathri

Haridwar News: पथरी में मस्जिदों से पुलिस ने उतरवाए लाउडस्पीकर

Sat, 08 Feb 2025 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police removed loudspeakers from mosques in Pathri
पथरी। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए प्रशासन और पुलिस ने पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा के शनि देव मंदिर और मस्जिद से लाउडस्पीकर हटवा दिए। प्रशासन के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत धार्मिक स्थलों से ध्वनि केवल परिसर तक ही सीमित रहनी चाहिए, बाहरी इलाकों में नहीं जानी चाहिए। प्रशासन ने दोनों समुदायों से धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यह कार्रवाई किसी एक पक्ष के खिलाफ नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के निर्देशों का सम्मान करने और नियमों का पालन करने की बात कही। पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ध्वनि प्रदूषण के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और यदि कोई भी धार्मिक स्थल अत्यधिक ध्वनि स्तर पर लाउडस्पीकर का उपयोग करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार प्रियंका और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों में ध्वनि का स्तर तय मानकों के अनुरूप ही होना चाहिए। इस कार्रवाई को लेकर फेरुपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया कि मंदिर और मस्जिद दोनों जगहों पर अधिक ध्वनि के कारण नियमों का उल्लंघन हो रहा था, जिसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम ने लाउडस्पीकर हटवा दिए। बताया जा रहा है कि इन धार्मिक स्थलों से तेज आवाज में भजन और अजान प्रसारित किए जा रहे थे, जिससे ध्वनि प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हो रही थी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed