फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police recovered e-rickshaw in 24 hours

पुलिस ने 24 घंटे मे बरामद किया चोरी किया ई-रिक्शा

Wed, 03 Nov 2021 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police recovered e-rickshaw in 24 hours
पीठ बाजार में पत्नी व बच्चों के साथ खरीदारी करने गए युवक का ई-रिक्शा चोरों ने चोरी कर लिया था। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ई-रिक्शा को बरामद कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुताबिक ज्वालापुर के मोहल्ला पांवधोई निवासी शहजाद ने शिकायत देकर बताया था कि वह 31 अक्तूबर को सेक्टर चार में भरने वाले पीठ बाजार में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ खरीदारी करने के लिए गया था। जब वह लौटा तो उसकी ई-रिक्शा गायब था। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो आरोपियों को रवि निवासी भभूतावाला बाग शिवलोक कालोनी व जितेंद्र सिंह निवासी हरिपुर कलां को रविदास मंदिर के पास तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि ई-रिक्शा में लगी बैटरियों को आरोपियों ने बेच दिया था। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद हुआ है। जिसका प्रयोग व घटना स्थल तक जाने आने के साथ ही ई-रिक्शा की बैटरी निकालकर उन्हें बेचने के दौरान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed