फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police recovered 50 kg meat from the house, accused absconding

Haridwar News: पुलिस ने घर से 50 किलो मांस बरामद किया, आरोपी फरार

Sun, 02 Feb 2025 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police recovered 50 kg meat from the house, accused absconding

विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी फरार, केस दर्ज



ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से पशु का कटान करने की सूचना पर पुलिस ने एक घर में छापा मारा। जहां से 50 किलो भैंस वंशीय मांस, अवशेष व कटान के उपकरण बरामद हुए। कटान करने वाला व्यक्ति फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।



पुलिस के अनुसार, रेल चौकी प्रभारी नवीन नेगी शनिवार को पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला कस्साबान कुरैशियान वाली मस्जिद के पास बिलाल अपने नए निर्माणाधीन मकान के अंदर अवैध तरीके से पशु का कटान कर मांस बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही बिलाल फरार हो गया।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मौके से करीब 50 किलो मांस और अवशेष बरामद हुए हैं। फरार आरोपी बिलाल निवासी कुरैशियान वाली मस्जिद की गली मोहल्ला कस्साबान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed