फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police-administration launched a campaign against encroachment on Mansa Devi Marg

Haridwar News: मनसा देवी मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने चलाया अभियान

Wed, 30 Jul 2025 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Police-administration launched a campaign against encroachment on Mansa Devi Marg
हरिद्वार। मनसा देवी सीढ़ी मार्ग पर हुए हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन ने अब अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग और पुलिस बल ने ब्रह्मपुरी से लेकर मनसा देवी मंदिर तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। टीम के पहुंचने से पहले ही अतिक्रमणकारी अपना सामान समेटकर भाग निकले। दुकानें बंद कर दी गई। अब इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी चल रही है। रविवार को मनसा देवी सीढी मार्ग पर भगदड़ मचने के बाद हादसा हो गया था। हादसे में आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई थी जबकि 30 लोग घायल हो गए थे। कुछ को एम्स् ऋषिकेश रेफर किया गया था। इस हादसे के बाद मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण होने के मुद्दे ने भी जोर पकड़ा। सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मंदिर और मार्गों का निरीक्षण किया था। डीएम ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को लोक निर्माण विभाग की टीम और शहर कोतवाल रितेश शाह की अगुवाई में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी से टीम ने अभियान हटाने की शुरुआत की गई और ऊपर तक रास्तों में हुए कब्जे हटवाए गए। वहीं, अधिकांश अतिक्रमणकारी टीम के पहुंचने से पहले ही अपना सामान समेटकर भाग खड़े हुए। रास्ते की शुरुआत में बनी दुकानें भी बंद कर दी गई। अस्थायी ठेले समेत अन्य कब्जे टीम ने हटवाते हुए सामान जब्त कर लिया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि मंदिर मार्ग पर बिल्कुल अतिक्रमण नहीं होने दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेश अंसारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed