{"_id":"6df26caac3424ae8bdd0d30e4bd972bc","slug":"pole-fell-on-a-school-bus-accident-averted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस पर गिरा पोल, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस पर गिरा पोल, हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पहले ही घट चुकी दुर्घटनाओं से भी ऊर्जा निगम सबक नहीं ले रहा है। ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के बाहर नीचे से गल चुका बिजली का पोल स्कूली बस के ऊपर जा गिरा। शुक्र यह हुुआ कि बिजली के नंगी तारों के बजाय पोल पर एबीसी केबल लगी हुई थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पोल टूटने से ज्वालापुर क्षेत्र के आधे में इलाके 11 घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के बाहर बिजली का पोल करीब एक साल से जर्जर हालत में खड़ा था। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे बिजली का यह पोल एक स्कूल की बस के ऊपर जा गिरा। बताया जा रहा है कि इस बस में 30 स्कूली बच्चे सवार थे। जो ज्वालापुर से सेक्टर दो की ओर आ रही थी। पोल गिरते ही बस का चालक भाग निकला, लेकिन हादसा होने से बचने पर फिर लौट आया। आसपास के लोगों की मदद से पोल को हटाकर बस को निकाला गया। मोहल्ले वासी अनुज सिंह, कुंवर बाली, सचिन वर्मा, सतीश शर्मा, स्वदेश चौधरी, हरप्रीत सिंह, मनीष धीमान, विनय धमीजा, भानु, सम्मी सिंह, प्रदीप बंसल, रंजीत सिंह, मोनिक धवन, जेनेंद्र शर्मा, जसप्रीत सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा आदि ने मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के जेई एवं एसडीओ का घेराव किया।
विज्ञापन