{"_id":"6aabe312610269aa95033d47","slug":"pm-modis-birthday-celebrated-saints-offered-blessings-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-4645-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मना, संतों ने दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मना, संतों ने दिया आशीर्वाद
विज्ञापन
- संतों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूजन-पौधरोपण, मां हीराबेन की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर संत समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजन, पौधरोपण और फल वितरण किया। यह कार्यक्रम जगह-जगह आयोजित किया गया।
उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री लाल माता मंदिर वैष्णो देवी गुफा में प्रधानमंत्री की माता स्व. हीराबेन के प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया। वहीं, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रवींद्रपुरी महाराज ने मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रधानमंत्री को राजनीति में सेवा और शुचिता का प्रतीक बताया।
श्री लाल माता मंदिर वैष्णो देवी गुफा के प्रबंधक भक्त दुर्गादास के संयोजन में पौधरोपण और फल वितरण किया गया। आश्रम में प्रधानमंत्री की माता हीराबेन मोदी की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक भी हुआ। भक्त दुर्गादास ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी कर्मठ कार्यशैली से प्रधानमंत्री पद का सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। भारत विश्व महाशक्ति के रूप में स्थापित होने की दिशा में अग्रसर है। इस अवसर पर भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी, स्वामी प्रेमानंद, स्वामी दुर्गेशानंद, स्वामी मनोहर दास, पं. हेमंत, पं. हीरा, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।