फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Players showed their strength in badminton, table tennis

Haridwar News: कबड्डी, बैडमिंटन, लंबीकूद में छात्रों ने दिखाया दम

Wed, 13 Mar 2024 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in badminton, table tennis
Iदेव संस्कृति विश्वविद्यालय में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताएंI
विज्ञापन


देव संस्कृति विश्वविद्यालय में उत्सव-2024 के दूसरे दिन कबड्डी, गोला फेंक, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लंबीकूद, 100 और 200 मीटर दौड़ आदि में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

खेल अधिकारी नरेंद्र सिंह व श्रुति ओडुकले ने बताया कि वीना, जया यादव, वसुंधरा कश्यप, भानु प्रताप, करन सति, यज्ञदेव, दिया, आस्था, सजल कुमार, तर्पण मिश्रा, साहिल कुमार, अर्पणा अमृत, संजना कुमारी, ऋषिका पाण्डेय, अंशिका कश्यप, प्रज्ञा गुप्ता, दिव्या विष्ट, सबिता गोबाती आदि अपने-अपने खेलों में अव्वल रहे। निकिता रावत, शिवानी पंवार, मनीषा, हर्षिता जैन, इवा कौशिक, शिवांशी, आयुषी, अमन कुमार, कुशाग्र राणा, लोकेन्द्र सिंह, दीपक शर्मा, लक्ष्मी साहू, तेजस्विनी, जया यादव आदि को अपने अपने खेलों में द्वितीय स्थान पर रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ. शिवनारायण प्रसाद ने बताया कि खेलों के साथ-साथ बौद्धिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। संगीत में लोकरंजन से लोक शिक्षण पर आधारित प्रज्ञागीत में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा दिखाई दी।
विज्ञापन




साथ ही शास्त्रीय नृत्य, लघुनाटिका, प्रज्ञागीत अंत्याक्षरी आदि प्रतिस्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने मन मोह लिया। इन सभी प्रतियोगिताओं का फाइनल बुधवार को संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि समापन से पूर्व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या एवं विवि की कुलसंरक्षिका शैलदीदी की ओर से विशेष आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed