फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Piles of garbage pile up on the Panchpuri road, causing distress to residents

Haridwar News: पंचपुरी मार्ग पर गंदगी का लगा अंबार, लोग परेशान

Wed, 15 Apr 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 15 Apr 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage pile up on the Panchpuri road, causing distress to residents
बहादराबाद। गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। पंचपुरी गढ़मीरपुर, गढ़, कुतुबपुर,पूरनपुर और राजपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। कुछ लापरवाह लोगों के कारण स्वच्छ भारत अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। पंचपुरी मार्ग पर स्थित अवैध कूड़ा स्थल से निकलने वाली भयंकर दुर्गंध के कारण वहां से गुजरना भी दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा सड़ने से हवा में भी बदबू फैल रही है जिससे आसपास रहने वाले परिवारों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। गंदगी के इन ढेरों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है और मच्छरों व मक्खियों की भरमार है। आने वाले दिनों में यदि सफाई नहीं हुई तो इलाके में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां पैर पसार सकती हैं। क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि कुछ लोग देर रात या सुबह अंधेरे का फायदा उठाकर यहां कूड़ा फेंक देते हैं। निवासियों ने मांग की है कि यहां से तत्काल कूड़ा हटाया जाए और कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई के लिए सीसीटीवी कैमरों या निगरानी की व्यवस्था की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed