फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Picked up from warehouse ration missing

गोदाम से उठाया राशन गायब

Wed, 27 Apr 2016 11:58 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 27 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव पीतपुर के राशन डीलर की दुकान पर छापा मारकर राजस्व विभाग ने पाया कि डीलर ने ग्रामीणों को बांटने के लिए मंगलवार को 126 क्विंटल गेहूं और चावल सरकारी गोदाम से उठाया था। लेकिन उसे अपनी दुकान पर नहीं ले गया। इस बात की जांच की जा रही है कि कही उसने यह राशन कालाबाजारी के जरिये खुले बाजार में तो नहीं बेच दिया। डीलर की दुकान का सारा स्टॉक सील कर दिया है।

विज्ञापन

नायब तहसीलदार कृष्णपाल सिंह ने बताया कि पीतपुर के राशन डीलर ओमकार सिंह ने गोदाम से 126 क्विंटल राशन उठाया था जो ग्रामीणों में बांटा जाना था। इसी बीच किसी ने एसडीएम प्रत्यूष सिंह को शिकायत कि की डीलर इस राशन को अपनी दुकान पर नहीं ले गया है। आशंका जताई कि राशन की कालाबाजारी कर दी गई है। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने छापा मारा तो राशन नहीं मिला। इस पर डीलर से पूछताछ की गई तो वह गोदाम से ही राशन नहीं उठाने की बात कहता रहा। नायब तहसीलदार के अनुसार गोदाम से स्टॉक का मिलान किया गया तो वहां राशन उठाने जाऐ की प्रवृष्टि मिली। बताया कि राशन डीलर के स्टॉक को सील कर दिया गया है। डीलर के खिलाफ जांच शुरू करने के साथ ही कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियेां को भेज दी गई है। टीम में क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी एमसी वर्मा, पटवारी आदेश कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed