फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'People will uproot BJP from Haridwar'

परिवर्तन यात्रा सफल बनाने का कार्यकर्ताओं का जताया आभार

Sun, 19 Sep 2021 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
'People will uproot BJP from Haridwar'
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की सफलता का दावा कर पदाधिकारियों ने मायापुर स्थित यूनियन भवन में बैठक कर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही कहा कि उत्तराखंड की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक में अंबरीष कुमार विचार मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। कांग्रेस के पक्ष में जनता लामबंद हो चुकी है। लोग भाजपा के भ्रष्टाचार और बढ़ती महंगाई से त्रस्त हैं। आम जन को लगने लगा है कि उसकी समस्या का हल मात्र कांग्रेस के पास ही है। पूर्व पार्षद अमन गर्ग और प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस वरुण बालियान ने कहा कि हरिद्वार की परिवर्तन यात्रा में जिस प्रकार से युवाओं का सैलाब उमड़ा, उससे साबित होता है कि जनता ने हरिद्वार से भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। बैठक की अध्यक्षता श्रमिक नेता मुकुल जोशी और संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मपाल सिंह ठेकेदार ने किया। इस दौरान हाजी इरफान अंसारी, राजीव भार्गव, सोम त्यागी, शहाबुद्दीन अंसारी, पार्षद अनुज सिंह पार्षद, इसरार सलमानी पार्षद, गुलवीर सिंह, कैलाश भट्ट पार्षद, गवाक्ष जोशी, उत्कर्ष वालिया, नोमान अंसारी, अमित बिट्टू, अनिल आत्रे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
‘कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से बौखलाई भाजपा’
हरिद्वार। कांग्रेस की प्रदेश आउटरिच कमेटी के सदस्य संजीव चौधरी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा की सफलता देखकर भाजपा बौखला गई है। इससे घबराकर ही भाजपा के नेता अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जारी प्रेस बयान में संजीव चौधरी ने कहा कि आज तक भाजपा की एक भी सरकार में कोई एक मुख्यमंत्री नहीं रहा है। हर सरकार में दो या तीन मुख्यमंत्री बने हैं। भाजपा के झूठे वादों को सुनकर जनता तंग आ चुकी है। यही कारण है कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में भारी भीड़ उमड़ रही है। कुमाऊं के बाद अब हरिद्वार में उमड़ रहे जनसैलाब के चलते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक परिवर्तन यात्रा से पंजाब में परिवर्तन को लेकर उल्टा-सीधा बयान दे रहे हैं, लेकिन अब भाजपा की प्रदेश में उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed