फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   People do not bother cleaning the 13 wards

सफाई न होने सेे 13 वार्डों के लोग परेशान

Sat, 07 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Sat, 07 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
People do not bother cleaning the 13 wards

हरिद्वार। केेआरएल कंपनी के अंतर्गत काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने भगत सिंह चौक के पास स्थित कार्यालय के बाहर वेतन भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और दिन भर धरना दिया। कंपनी तथा नगर निगम के बीच समस्या के निराकरण के लिए बातचीत  नहीं होने से हड़ताल अभी जारी रहने की संभावना है। हड़ताल ने 13 वार्डों  में त्योहारी सीजन में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। नगर निगम का सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था करने का दावा भी कहीं दिखाई नहीं दिया। दो दिन से कूड़ा  नहीं उठने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को कर्मचारियों ने भगत सिंह चौक के पास स्थित कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रबंधन पर अपनी मांगों के प्रति गंभीर नहीं  होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मांगे नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। कंपनी के सुपरवाइजर प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम से कोई बातचीत नहीं हुई इसलिए हड़ताल समाप्त होने के अभी आसार नहीं हैैं। उधर, कांग्रेस सभासदों एवं महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने केआरएल प्रबंधक को ज्ञापन देकर कर्मचारियों का वेतन भुगतान कराने और हड़ताल समाप्त कराने का अल्टीमेटम दिया है। उनका आरोप है कि कंपनी का कार्य निराशाजनक रहा है।
विज्ञापन


कंपनी लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। कर्मचारियों की हड़ताल से अव्यवस्था फैली है। आगाह किया कि कर्मचारियों का भुगतान कर सफाई व्यवस्था तुरंत ठीक नहीं कराई जाती तो कांग्रेस, शासन से उसका अनुबंध समाप्त कराएगी। अल्टीमेटम देने वालों में महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार, सभासद पति तहसीन अंसारी व मुर्सलीन अंसारी के अलावा तरुण व्यास, नीरव साहू, अमित सैनी, सुनील अग्रवाल, आशीष रावत, नितिन कौशिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर जिन 13 वार्डों में केआरएल कंपनी के कर्मचारी कूड़ा उठाते हैं। उनमें शामिल खन्नानगर, आवास विकास, ऋषिकुल, कृष्णानगर, गोल गुरुद्वारा आदि में  घर-घर कूड़ा उठाने आने वाले कर्मचारी नहीं पहुंचे जिसके कारण लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कूड़ा उठाने के लिए उनसे कंपनी के कर्मचारी प्रति माह पैसे लेते हैं इसके बाद हड़ताल पर जा रहे हैं वह भी त्योहारी सीजन में। जिम्मेदार लोगों को हड़ताल समाप्त करानी चाहिए।

गोल गुरुद्वारा क्षेत्र के पार्षद रवि धींगड़ा का कहना है कि उनके वार्ड में दो दिनों से कूड़ा नहीं उठने के कारण लोग उनके पास शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। नगर निगम और कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया जा  रहा है इसके बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने भी हड़ताल शीघ्र समाप्त करानी चाहिए। वार्ड नंबर 21 के पार्षद राजेश शर्मा ने बताया कि उनके वार्ड के भी कई लोगों ने कूड़ा नहीं उठाने की शिकायत की थी। इस मुद्दे को लेकर वे और अन्य पार्षद नगर प्रमुख और मुख्य नगर अधिकारी से मिले हैं। उन्होंने हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास करने तथा हड़ताल की अवधि में नगर निगम के कर्मचारियों से कूड़ा उठवाने का भरोसा दिलाया है। मिलने वालों  में सपना शर्मा, वंदना गुप्ता, विमला देवी, लक्ष्मी देवी और किरण जैसल आदि शामिल रहे।


कंपनी के खिलाफ दर्ज कराएंगे मुुकदमा

नगर प्रमुख मनोज गर्ग ने बताया कि नगर निगम की ओर से कंपनी को पैसा दिया जा चुका है। इसके बाद भी कंपनी की ओर से कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया जाना गंभीर मामला है। पांच और वार्डों में भी इस कंपनी की ओर से सफाई शुरू कराई जानी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि कंपनी के खिलाफ एनजीटी के नियमों के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed