फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   People demonstrated against the mayor

बसंत भवन में ही बसाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Wed, 25 Dec 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
People demonstrated against the mayor
हरिद्वार। खड़खड़ी स्थित बसंत भवन को लेकर शुरू हुई राजनीति बंद होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को बसंत भवन से खाली कराई गई दुकानों और मकानों के किरायेदारों ने पार्षद अनिरुद्ध भाटी और विनित जौली आदि के नेतृत्व में मेयर अनीता शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन कर किरायेदारों को वहीं बसाने की मांग की। आरोप लगाया कि उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि भाजपा शोषितों और पीड़ितों के साथ है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के पार्षद बसंत भवन के दुकानदारों व परिवारों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं और यह गुनाह है तो हम यह गुनाह करते रहेंगे, जब तक दुकानदारों को उनका हक नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

पार्षद विनित जौली ने कहा कि लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मेयर अनीता शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नगर निगम में रखे गए भाजपा के पार्षदों के प्रस्ताव को नकार कर भाजपा को बदनाम करने की साजिश रच रही है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। उरपांशु विद्यार्थी ने कहा कि प्रभावितों के हितों की लड़ाई जारी रहेगी। बसंत भवन से दुकान और मकान खाली करने वाले कलावती, मनोज कुमार, कमल भारद्वाज, रोशन लाल, दिनेश गिरि, आशीष गिरि व अशोक गिरि आदि ने कहा कि इंसाफ मिलने तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। प्रदर्शनकारियों में दीपा पाठक, सुनीता, निर्मला, ओमवती, रीना, गुड़िया, सुनीता, विकास गिरि, भागवंती, मोना, चंद्रवती, राममूर्ति, कृष्णा, मिथलेश, कुंता, कलावती, कंचन, गीता, टीना, पूनम, कुसुम, शालिनी, विनोद गिरि, दीपक, आशु, अभिषेक व अनिल सहित बसंत भवन से बेदखल किए गए किरायेदार और उनके परिजन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed