फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Peacock's flesh and gun recovered

मोर का मांस और बंदूक बरामद

Tue, 18 Feb 2020 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Peacock's flesh and gun recovered
मोर का मांस और देसी बंदूक बरामद करने वाली पुलिस व वन विभाग की टीम। - फोटो : HARIDWAR
गांव नसीरपुर कलां में मंगलवार की सुबह पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर एक घर से राष्ट्रीय पक्षी मोर का मांस व शिकार में प्रयुक्त देसी बंदूक बरामद की है। टीम को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि मुखबिर से सूचना से मिली थी कि गांव के कुछ लोगों ने मोर का शिकार किया है। सूचना पर फेरुपुर चौकी प्रभारी उमेश कुमार और पथरी वन सेक्शन अधिकारी राजेश कुमार राठौर के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने गांव नसीरपुर कलां में आरोपी सलीम के घर पर छापा मारा। छापा मारने की भनक लगते ही आरोपी को फरार हो गया। पथरी वन सेक्शन अधिकारी राजेश कुमार राठौर ने बताया कि आरोपी सलीम निवासी गांव नसीरपुर कलां के खिलाफ पहले भी जंगली जानवर के शिकार के मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। टीम में फेरुपुर चौकी के एसआई सिद्धार्थ, कांस्टेबल दौलत सिंह चौहान, वन दरोगा गौतम कुमार राठौर, वनकर्मी विशाल कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed