फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Passion for blood donation

रक्तदान के लिए लोगों में दिखा जोश

Sun, 19 Mar 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sun, 19 Mar 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन, हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन, लायंस क्लब और ब्लड वालियंटर्स के सहयोग से लगाए गए शिविर में रक्तदाताओं में रक्तदान को भारी उत्साह देखने को मिला। 250 लोगों ने रक्तदान किया।

रविवार को भगत सिंह चौक स्थित यूथ हॉस्टल में अमर उजाला फाउंडेशन और सहयोगी सामाजिक संस्थाओं की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। रक्तदाताओं की संख्या लगातार बढ़ती रही। शिविर में पहुंचे एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने रक्तदान करने वालों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पहले रक्तदान को लेकर लोगों के मन में कई तरह के भ्रम थे, लेकिन अब यह खत्म हो गए। शिविर में पहुंचे मेयर मनोज गर्ग, सीओ यातायात प्रकाश देवली ने रक्तदान को महादान बताया। उन्होंने अमर उजाला के साथ सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी और उम्मीद जताई कि भविष्य में इस प्रकार के जन सरोकार कार्य जारी रहने चाहिए।
विज्ञापन


एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने कहा कि वे कई बार रक्तदान कर चुके हैं और जरूरत पड़ने पर वे भी तैयार रहते है। मंडी परिषद के उपाध्यक्ष अरशद ख्वाजा ने इस तरह के आयोजनों की सराहना की। ब्लडबैंक के प्रभारी डा. एसएन खान ने बताया कि संस्थाओं के पदाधिकारियों के सहयोग और रक्तदाताओं के जज्बे से 250 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ। ब्लडबैंक की क्षमता कम होने के चलते हुए अन्य रक्तदाताओं को बिना रक्तदान कराए वापस भेजा। शिविर में रक्तदान करने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति प्रमाण के साथ डोनर कार्ड भी दिया गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

     
ग्रुप के साथ रक्तदान करने पहुंचे युवा       
आर्यनगर चौक निवासी कमल राजपूत अपने 11 साथियों के साथ रक्तदान करने पहुंचे। अमित राजपूत, तिमल कश्यप, सोनू थापर, राजू, नीरज, हितेश, हरीश, सौरव, शुभम आदि ने रक्तदान किया। सप्तऋषि क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक सतेंद्र अपने 20 साथियों के साथ रक्तदान करने पहुंचे। जिनमें उदय बिश्नोई, आशु गुप्ता, विजय कुमार, आशीष गुप्ता, अभिजीत सिंह, विजय मोहन, आजाद साहनी, महंत नरेंद्र मुनि, ओमकार, धर्मेंद्र कुमार, गौरव, भास्कर, आशीष रावत, अनिल जोशी, रवि चावला, राकेश कुमार, दीपक, मोनू, संजय रावत शामिल रहे। फायर फोक्स बाइक स्टेशन के सौरभ मिनोचा भी 11 साथियों को लेकर रक्तदान शिविर में लेकर पहुंचे। जिनमें अनुभव कुमार, मयंक चोपड़ा,  रचित कुमार, गुलशन भाटिया, प्रदीप भाटिया, अमन गिरि, अंकित कुमार, आदित्य शर्मा, अक्षय गुप्ता, क्षेतिज माहेश्वरी आदि शामिल रहे। इंजीनियर अजय शर्मा अपने सात साथियों के साथ पहुंचे।       
   
महिलाओं में भी रहा उत्साह       
शिविर में महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। रंजू गोयल, छवि गर्ग, मीतू अरोड़ा, सपना मित्तल आदि महिलाओं ने रक्तदान किया। ज्वालापुर निवासी योगिता नागपाल 5 वीं बार रक्तदान करने पहुंची। ज्वालापुर निवासी विनोद तनेजा ने अपनी पत्नी प्रेरणा तनेजा के साथ पहुंचकर रक्तदान किया।
     
इन बच्चों ने की मदद       
रक्तदान शिविर में पहुंचे रक्तदाताओं को प्रेरित करने के साथ अन्य कार्यों में बच्चों ने सबसे अधिक सहयोग किया। नेहल अरोड़ा, अर्णव अरोड़ा, हर्षित गर्ग, सार्थक मेहता सहयोग में जुटे रहे।       
    
स्ट्रायड सेवन पर नहीं लिया ब्लड       
रक्तदान शिविर में स्ट्रायड सेवन करने वाले युवकों का ब्लड नहीं लिया गया। आजकल युवाओं में बॉडी बनाने का अधिक क्रेज चल रहा है। ऐसे युवा स्ट्रायड का सेवन अधिक कर रहे हैं। डा. एसएन खान ने बताया कि स्ट्रायड अधिक दिन तक बना रहता है। ऐसा रक्त जिस जरूरतमंद मरीज को चढ़ेगा उसपर विपरीत असर पड़ेगा।   
     
इनका रहा सहयोग       
हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गर्ग, सचिव अनिल अरोड़ा, उपाध्यक्ष अनिल झाम्ब, विशाल अनेजा, हेमंत मेहता, पंकज गोयल, सतेंद्र कुमार, अतुल जैन, राजेश अरोड़ा, अजय गर्ग, अशोक गोयल, भारत अग्रवाल, हिमांशु अरोड़ा आदि का सहयोग रहा। लायंस क्लब से अमित गर्ग, अरविंद मूर्ति, मनीष गुप्ता, विकास गुप्ता, आलोक गुप्ता, ज्ञानेश अग्रवाल, केके सेठ, एसआर गुप्ता का सहयोग रहा। ब्लड वालियंटर्स से शेखर सतीजा, धीरज छाबड़ा, आयुष छाबड़ा, मनीष लखानी, कुश मिश्रा, अजय पाल कुंवर बाली, मिंटू पंजवानी, समीर वमा्र, सुखबीर आदि का सहयोग रहा।       
     
मुस्तैदी से डटी रही ब्लड बैंक की टीम
ब्लडबैंक प्रभारी डा. एसएन खान, महावीर चौहान, नितिन शर्मा, अकलीम अंसारी, रैना नैय्यर, रजनी चौधरी, वर्णिक चौधरी, राखी जितवाण, अशोक कालरा, दिनेश लखेड़ा, मनोज चंद, नवीन बिंजौला, राकेश भंवर, निशा बौरा, धनवीर, शिवराज, सुभाष, धर्मेंद्र, वासुदेव आदि शामिल हुए।       

     
डोनर कार्ड से बिना बदले में मिलेगा रक्त       
शिविर में रक्तदान करने पहुंचे रक्तदाताओं को जरूरत पड़ने पर बिना रक्त दिए ब्लड दिया जाएगा। डा. एसएन खान ने बताया कि रक्तदाता को रक्तदान करने पर डोनर कार्ड दिया गया है। जिसके बदले में रक्तदाता को या उनके किसी भी जरूरतमंद संबंधित व्यक्ति को ब्लड दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed