फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Passenger's bag stolen from Ujjaini Express train

Haridwar News: उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्री का बैग चोरी

Tue, 25 Jul 2023 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Passenger's bag stolen from Ujjaini Express train

विज्ञापन
मध्य प्रदेश के यात्री का उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन से लैपटॉप व अन्य सामान से भरा बैग चोरी हो गया। जीआरपी थाना गुना एमपी से ट्रांसफर होकर आई जीरो एफआईआर पर हरिद्वार जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहुल अहिरवार ने शिकायत देकर बताया कि पांच जुलाई को देहरादून रेलवे स्टेशन से गुना एमपी जाने के लिए उज्जैनी-देहरादून एक्सप्रेस में सवार हुआ। अपना पिट्टू बैग सीट पर रख दिया। झपकी आने पर हरिद्वार में पहुंचते ही किसी ने बैग चोरी कर लिया। बैग में लेपटाॅप, दस्तावेज मार्कशीट, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और नकदी आदि मौजूद था। जीआरपी एसओ अनुज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed