फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Our Indian culture is also worshiped abroad: Shrimant Narendra Giri

हमारी भारतीय संस्कृति को विदेशों में भी पूजा जाता है: श्रीमहंत नरेंद्र गिरि

Tue, 15 Oct 2019 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Our Indian culture is also worshiped abroad: Shrimant Narendra Giri
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि 2021 के कुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर अपना जीवन सफल बनाते हैं। भगवान की भक्ति मे लीन होकर विश्व मे शांति व्याप्त रहे ऐसी कामना ईश्वर से करते है।
विज्ञापन

सनातन हिंदूवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अमित वालिया ने सोमवार को श्रीमहंत नरेंद्र गिरि से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गंगा को प्रदूषणमुक्त रखना हम सभी का कर्त्तव्य है। श्रीपंचायती निर्मोही अणी अखाड़े के परमाध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास ने बैरागी संतों को 2021 के कुंभ मेले मे उनकी मूल सुविधाओं को लेकर श्रीमहंत नरेंद्र गिरि से भेंट वार्ता की। श्रीमहंत राजेंद्र दास ने बताया कि कुंभ मेले मे बैरागी संतों को अधिक से अधिक सुख सुविधा मिलनी चाहिए और बैरागी कैंप में जिन लोगों ने अवैध कब्जे किए हैं। उनको कुंभ मेला अधिकारी और एसएसपी तुरतं हटवाएं ताकि कुंभ मेले मे सभी संत अपने शिविर लगाकर अपने भक्तो के लोकल्याण के लिए कामना कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति को विदेशों में भी पूजा जाता है और भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर विदेशी नागरिक भी इसे अपना रहे हैं। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े मे सोमवार सुबह कई संत महंतों और सामाजिक कार्यकर्ताओ से भेंट की। उन्होंने 2021 में आने वाले कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी, महंत धर्मराज भारती, महंत लखन गिरि, श्री महंत राजेंद्र दास, स्वामी आशुतोषपुरी, स्वामी रघुवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed