{"_id":"56f03af44f1c1b1918f14d2d","slug":"open-congress-poll-campaign-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस चलाएगी पोल खोलो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस चलाएगी पोल खोलो अभियान
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को आज स्पष्ट संकेत दे दिया कि राज्य में आए सियासी संकट को देखते हुए कांग्रेस अब सीधे जनता के बीच जाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की पोल खोलने के लिए सीधे जनता के बीच जाने का आह्वान किया है। 28 मार्च को बहुमत साबित करने के बाद कांग्रेस हरकी पैड़ी से प्रदेश व्यापारी महासंकल्प यात्रा निकालेगी।
विज्ञापन
सोमवार को हरिद्वार आए किशोर उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने की साजिश रची। धनबल, केंद्रीय सत्ताबल के सहारे लोकतंत्र का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के इस चेहरे को जनता ने अच्छी तरह पहचान लिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर जाकर भाजपा की करतूतों की पोल खोलेंगे। कार्यकर्ताओं से उन्होंने इसके लिए तैयार रहने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि जनता भाजपा को उसके इस कृत्य के लिए कभी माफ नहीं करेगी। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि भाजपा का चेहरा हमेशा से ही विकास विरोधी रहा है। जिला पंचायत सदस्य राव आफाक अली ने कहा कि भाजपा की इन करतूतों से सरकार और भी ज्यादा मजबूत होगी। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज और ग्रामीण जिलाध्यक्ष तेलूराम ने भी भाजपा पर अलोकतांत्रिक तरीके अपनाने का आरोप लगाया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता सुनील अरोड़ा, विमला पाण्डेय, सतपाल ब्रह्मचारी, मुरली मनोहर, भारत तनेजा, तरुण नैय्यर, पूनम भगत, ओपी चौहान, अमर सिंह नायक, महेश प्रताप राणा, सुयाल राठी, मास्टर सतपाल, अंजू द्विवेदी, अशोक उपाध्याय, राजेश शिवपुरी, मकबूल कुरैशी, नईम कुरैशी बीना कपूर, रमेश चंद छाछर, सुरेंद्र तेश्वर, श्रीगोपाल नारसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन