{"_id":"66ec06311b406517d1047eff","slug":"only-healthy-youth-will-make-india-strong-batra-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-123194-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ युवा ही बनाएगा सशक्त भारत : बत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ युवा ही बनाएगा सशक्त भारत : बत्रा
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी महाविद्यालय में कृमि निवारण दिवस मनाया गया। 19 वर्ष तक की आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को कृमि निवारक दवा एल्बेंडाजोल की उचित मात्रा जिला प्रशासन चिकित्सा विभाग के माध्यम से वितरित की गई।
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप त्यागी ने परजीवी कृमियों की ओर से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि ये परजीवी हमारे हाथ और पैरों की गंदगी के माध्यम से फूड चेन में प्रवेश करते हैं, फिर हमारे शरीर में अपना वास बना कर हमें विभिन्न स्वास्थ्य की विसंगतियों से सामना करवाते हैं। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि सभी छात्र-छात्राएं समय-समय पर डॉक्टर की सलाह से कृमि निवारक दवाइयां को लेते रहें।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि कृमि निवारण के लिए एल्बेंडाजोल की स्वीकार्यता संपूर्ण विश्व में है। इस टैबलेट का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि कृमि निवारण के साथ साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता हैं, क्योंकि स्वच्छता और सतर्कता ही अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने में सहायक साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर डॉ. संजय माहेश्वरी, प्रो. विनय थपलियाल, डॉ. शिवकुमार चौहान, वैभव बत्रा, रिंकल गोयल, रिचा मिनोचा, अंकित बंसल, आस्था आनंद, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।