फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   one go down in ganga

नहाते समय गंगा में डूबा बाराती, लापता

Thu, 11 Jun 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Thu, 11 Jun 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
one go down in ganga

दूधियाबंद में आई बारात में शामिल एक किशोर गंगा में स्नान करते समय डूब गया। उसके एक साथी ने बचाने का प्रयास भी किया लेकिन वह भी जब डूबने लगा तो उसे छोड़ दिया। मौके पर जुटी भीड़ ने जल पुलिस के समय से न पहुंचने पर हंगामा काटा। देर शाम ढूंढते समय जल पुलिस की बोट का तेल खत्म हो गया।

विज्ञापन


उसके बाद तलाशी अभियान रोक दिया गया। बुुधवार दोपहर भूपतवाला की दूधियाबंद कालोनी में सुखपाल के घर बिजनौर के स्योहारा गांव से बारात आई हुई थी। कुछ बाराती पास गंगा की ठोकर-एक पर स्नान करने चले गए। इनमें 15 वर्षीय अभिषेक (पुत्र चंद्रपाल, निवासी स्योहारा) भी शामिल था।
विज्ञापन


दोपहर करीब ढाई बजे से तीन बजे तक अभिषेक स्नान करता रहा। वह नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन जब वह डूबने लगा तो उसने अभिषेक को उसके हाल पर छोड़ दिया और बाहर आ गया। अभिषेक कुछ दूर तक बहते दिखाई दिया लेकिन उसके बाद लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरकी पैड़ी पर तैनात जल पुलिस का जवान खाना खाने पहुंचा तो भीड़ देखकर वह भी माजरा समझने पहुंच गए। भीड़ में शामिल लोगों ने उनसे किशोर को बचाने का आग्रह किया। लेकिन उन्होंने लाइफ जैकेट आदि न होने का हवाला दिया । इस पर लोग भड़क गए और पुलिस कर्मी से अभद्रता करने लगे।


कुछ ही देर में जल पुलिस एवं आसपास के गोताखोर पहुंच गए। वह देर शाम तक अभिषेक की तलाश करते रहे। लेकिन पता नहीं चल पाया। अभिषेक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed