फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One arrested with 12.8 grams of smack.

Haridwar News: 12.8 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 05:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 12.8 grams of smack.
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 12.8 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। 1200 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद हुई है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रविवार की रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। बंदा नंबर-9 सुमन नगर तिराहे के पास एक युवक स्कूटी से सलेमपुर की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस को चेकिंग करते देखकर स्कूटी मोड़ने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम मुंतहिर निवासी ग्राम गढ़ मीरपुर रानीपुर बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक रहमतपुर में पानी की टंकी के पास रहने वाली सन्नो नाम की महिला से लेकर आया था और इसे बेचने जा रहा था। आरोपी ने बताया कि रुपये स्मैक बेचकर कमाए थे। स्कूटी उसके भाई की है और वह इसका इस्तेमाल स्मैक खरीदने-बेचने के लिए कर रहा था। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed