फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Once again, women saints are uniting to demand separate

Haridwar News: अमृत स्नान के लिए महिला संतों ने भरी हुंकार

Thu, 10 Oct 2024 03:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Once again, women saints are uniting to demand separate
I
विज्ञापन

I

I
I

Iपरी अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर बनीं जाग्रत चेतना गिरीI

प्रयागराज कुंभ के पहले एक बार फिर महिला संतों ने अपने लिए अखाड़ों की तर्ज पर अलग से अमृत स्नान और तमाम सुविधाओं की मांग को लेकर एकजुट हो रही हैं। यही नहीं बुधवार को हरिद्वार में महिला संतों ने परी अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर के पद पर जाग्रत चेतना गिरी का चयन कर लिया। महिला संतों ने प्रधानमंत्री मोदी से प्रयागराज कुंभ मेले में पुरुष प्रधान अखाड़ों की तरह उनके लिए भी सुविधाओं की मांग की हैं।

हरिद्वार, वृंदावन, प्रयागराज, वाराणसी समेत देश के कई हिस्सों में आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वालीं हजारों महिला संत हैं। उन्होंने परी अखाड़े के लिए आचार्य महामंडलेश्वर पद पर महिला संत का पट्टाभिषेक कर अपनी एकजुटता का संदेश भी दे दिया है। परी अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर जाग्रत चेतना गिरी को हरिद्वार के भूपतवाला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारों और पूरे रीति रिवाज से पट्टाभिषेक किया गया।
विज्ञापन




परी अखाड़े की प्रमुख त्रिकाल भवंता का कहना है कि उनके अखाड़े को 14वां अखाड़ा ना माना जाए, बल्कि सभी अखाड़ों की तरह उन्हें कुंभ में पूरा सम्मान दिया जाए। परी अखाड़ा प्रमुख का कहना है कि वह किसी भी विवाद में जाना नहीं चाहतीं। उनके अनुसार देश भर में घूम-घूम कर वे परी अखाड़े में सभी महिला संतों को शामिल करेंगी और महिला संतों को उनका अधिकार दिला कर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed