{"_id":"68f772b57657badd100d0010","slug":"on-the-night-of-diwali-fire-broke-out-at-six-places-including-two-junkyards-due-to-firecrackers-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-139777-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दीपावली की रात पटाखों से दो कबाड़ के गोदाम समेत छह जगह लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दीपावली की रात पटाखों से दो कबाड़ के गोदाम समेत छह जगह लगी आग
विज्ञापन
फोटो समाचार
- ज्वालापुर, रानीपुर, शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
- रातभर अलर्ट रही दमकल कर्मियों की टीमें, सूचना पर दौड़ती रही
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। दीपावली की रात सात अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से अफरातफरी मच गई। दो कबाड़ के गोदाम, एक खंडहर के अलावा दो चौपहिया वाहन, एक गोदाम व एक जगह गैस सिलिंडर में आग लगी। समय पर दमकल कर्मियों ने की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जांच में सामने आया कि छह स्थानों पर पटाखों की चिंगारी से आग लगी थी जबकि एक जगह शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, पहली घटना सोमवार की शाम 6:40 बजे ईदगाह रोड, पांवधोई मोहल्ला की है, जहां कबाड़ की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने दुकान के बाहर रखे सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
दूसरी घटना 8:40 बजे धीरवाली मोहल्ला में हुई, जहां एक खंडहरनुमा मकान से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचना दी। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका। तीसरी घटना 11:11 बजे आर्यनगर चौक पर हुई। यहां खड़ी एक कार में लगी। कार के अंदर से धुआं निकलता देख लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को फोन किया। टीम ने पहुंचकर गाड़ी की आग बुझा दी, जिससे आस-पास खड़ी अन्य गाड़ियों को नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
रात 11:55 बजे भगत सिंह चौक के पास स्थित कबाड़ के एक गोदाम में भी आग लग गई। वहां रखे प्लास्टिक और पुराने सामान के कारण लपटें तेजी से उठीं, लेकिन फायर ब्रिगेड ने आग को बुझा दिया। चौथी जगह पीठ बाजार अरोड़ा बैकरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पांचवीं घटना रात दो बजे के बाद भूपतवाला फ्लाईओवर की है, जहां एक कार में आग लगी। यहां तैनात यूनिट ने आग पर काबू पाया। जमालपुर कलां में एक गैस सिलिंडर में आग लगी थी। टीम के पहुंचने से पहले ही आग को बुझा दिया गया। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर पूरे शहर में अतिरिक्त फायर यूनिट्स को अलर्ट पर रखा गया था। सभी जगह समय पर काबू पाया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ब्रह्मपुरी में आग की सूचना झूठी निकली
कंट्रोल रूम पर ब्रह्मपुरी में भी आग लगने की सूचना आधी रात में मिली। एक टीम शहर कोतवाली के ब्रह्मपुरी तो दूसरी सिडकुल के ब्रह्मपुरी में पहुंची, लेकिन दोनों ही जगहों पर आग नहीं लगी थी। ये सूचना झूठी पाई गई।