फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   On Shivaratri Ardhkumbh fifth bath today

महाशिवरात्रि पर अर्द्धकुंभ का पांचवां 'महा'स्नान आज

Mon, 07 Mar 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Mon, 07 Mar 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
On Shivaratri Ardhkumbh fifth bath today
गंगा स्नान - फोटो : amar ujala

महाशिवरात्रि पर अर्द्धकुंभ का पांचवां स्नान आज (सोमवार) को तड़के से शुरू हो गया। इस पावन मौके पर भारी संख्या में श्रद्घालु गंगा घाटों पर स्नान के लिए उमड़े।

विज्ञापन


उधर, मेला प्रशासन ने स्नान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेला प्रशासन को आज होने वाले स्नान पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसलिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


रविवार को जिलाधिकारी एचएस चुघ, मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन आईजी जीएस मर्तोलिया, एसएसपी जगतराम जोशी और सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस आदि अधिकारियों ने मेला ड्यूटी के संबंध में निर्देश देने के साथ ही आठ मार्च से पंतद्वीप में होने वाले योग महोत्सव की तैयारियों के लिए बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सोमवार को भारी भीड़ आने की उम्मीद को देखते हुए यातायात प्लान पर भी चर्चा की गई। मेला आईजी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि यातायात के लिए त्रिस्तरीय योजना बनाई गई है।


जरूरत पड़ने पर हिसाब से ही यातायात प्लान लागू किया जाएगा। इसके अलावा कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव, बिल्वकेश्वर महादेव और गौरीशंकर महादेव जैसे मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण सुरक्षा के प्रभावी प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed