फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Old student came to school to protest closure

स्कूल बंद करने के विरोध में उतरे पुराने छात्र

Thu, 31 Mar 2016 11:58 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Thu, 31 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Old student came to school to protest closure
पुराने छात्र नाराज - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। भेल में स्थित विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर-वन को बंद किए जाने के फैसले के विरोध में पुराने छात्र भेल प्रशासन के विरोध में उतर आए हैं।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भगत सिंह विचार प्रसार समिति के बैनर तले स्कूल के पुरातन छात्र एकत्रित हुए और वह स्कूल पहुंचे। समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व छात्र वरुण बालियान ने कहा कि अचानक भेल प्रशासन द्वारा जिस प्रकार स्कूल को बंद करने का निर्णय लिया है वह उचित नहीं है। कहा कि लोगों का अतीत स्कूल से जुड़ा है। भेल प्रशासन का निर्णय तानाशाही लगता है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि यदि मैनेजमेंट के सामने स्कूल चलाने में कोई समस्या है तो स्पष्ट करें। पूर्व छात्र सचिन चौधरी एवं अनुज सिंह ने कहा कि भेल प्रशासन का यह निर्णय सैकड़ों बच्चों के भविष्य पर भी प्रश्न चिह्न खड़ा करता है। कहा कि भेल के स्कूलों का अपना अलग महत्व है।  चेतावनी दी कि यदि जरूरत पड़ी तो धरना प्रदर्शन करेंगे, चाहे उन्हें जेल ही क्यों न जाना पड़े। इस मौके पर संजयपाल, राजेश नेगी, अजेश, सुरेश, प्रिंस शर्मा, सचिन बैनीवाल, अवधेश यादव, भूपेंद्र वशिष्ट, रवि, दर्शन सिंह, जैकेश गिरि, गौरव प्रधान, अतुल, आदर्श कुमार, आशीष शर्मा आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed