{"_id":"56e30af24f1c1b501e8b4568","slug":"officers-and-soldiers-learned-the-tricks-of-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों और जवानों सीखे योग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों और जवानों सीखे योग के गुर
hridwar uttrakhanda india
Updated Fri, 11 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अफसरों ने किया सिहांसन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेले में परमार्थ निकेतन, पर्यटन विभाग और मेला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘योग महाकुंभ’ शुक्रवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन पुलिस अधिकारियों और जवानों ने योग के गुर सीखे।
विज्ञापन
शुक्रवार को समापन सत्र का पुलिस आईजी कुंभ मेला जीएस मर्तोलिया, पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी एवं परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के निदेशक राम महेश मिश्र ने शुभारंभ किया। योगाचार्य प्रिंस जायसवाल ने उत्तराखंड पुलिस के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, रेलवे सुरक्षा विशेष बल, रैपिड एक्शन फोर्स, होमगार्ड आदि के 500 से अधिक जवानों को योग सिखाया। जवानों को संधि संचालन, वज्रासन, ज्ञानमुद्रा, अपानमुद्रा, प्राणायाम, श्वांस-प्रश्वास विधि, ध्यान, सेल्फ हीलिंग, सूर्य नमस्कार आदि सिखाए। उन्होंने दैनिक व भौतिक जीवन में अपने कार्यों के संपादन के साथ-साथ योग के माध्यम से भौतिक प्रगति व आध्यात्मिक उत्थान के कई सूत्र भी बताए।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को लगेंगी योग की कक्षाएं
हरिद्वार। मेला प्रशासन के अनुसार मार्च के शेष सभी शनिवार और रविवार को प्रात: सात से नौ बजे तक योग सिखाया जाएगा। शनिवार 12 मार्च को पतंजलि विश्वविद्यालय, 13 मार्च को दयानंद आश्रम ऋषिकेश, 19 मार्च को गुरुकुल कांगड़ी विवि, 20 मार्च को उत्तराखंड संस्कृत विवि, 26 मार्च को गुुरुकुल महाविद्यालय और 27 मार्च को देव संस्कृति विवि के योगाचार्यों द्वारा पुलिस को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन