फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   No Entry without registering in Rajaji Park

राजाजी पार्क में बिना रजिस्ट्रेशन के नो एंट्री

Tue, 29 Oct 2013 11:37 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार।
अमर उजाला, हरिद्वार। Updated Tue, 29 Oct 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
No Entry without registering in Rajaji Park

अगामी 15 नंवबर को राजाजी पार्क को सैलानियों के लिए खोलने के लिए पार्क प्रशासन की तैयारियां जोर पकड़ती जा रही हैं। इसी के मद्देनजर पार्क में सैलानियों की जंगल सफारी के लिए पार्क प्रशासन बुधवार से जिप्सी का रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


पार्क प्रशासन ने सफारी के दौरान गाड़ी में गाइड की सुविधा मुहैया करवाने के साथ ही वायरलैस सुविधा की भी तैयारी कर ली है।
इन दिनों हाथियों की चिंघाड़ और बाघों की दहाड़ के लिए मशहूर राजाजी पार्क मेंसैलानियों के आगमन की तैयारी तेजी से चल रही है।

हरिद्वार के समीप 14829.8 हेक्टर में फै ले चीला वन रेंज में हर वर्ष हजारों सैलानी जंगल सफारी के लिए आते हैं। जहां पार्क प्रशासन ने सफारी के लिए सभी मार्ग दुरुस्त कर लिए हैं वहीं जिप्सी के रजिस्ट्रेशन भी 30 अक्तूबर से शुरू कर दिए जाएंगे, जो की सात नवंबर तक हो सकेंगे।
विज्ञापन


गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की फीस दो सौ से पांच सौ रुपये तक है। सैलानियों को जंगल सफारी के दौरान गाड़ी में गाइड की व्यवस्था भी दी जाएगी। सफारी के दौरान सैलानियों को किसी समस्या का सामना ना करना पडे़, इसके लिए पार्क प्रशासन ने जंगल में जाने वाली सभी गाड़ियों को पहली बार वायरलैस की सुविधा मुहैया कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीला रेंज में जंगल सफारी के लिए जहां देशी सैलानियों को प्रति व्यक्ति चार सौ रुपये वहीं विदेशी सैलानियों के लिए 11 सौ रुपये फीस रखी गई है। जंगल सफारी के लिए सभी गाड़ी चीला वन क्षेत्राधिकारी के कार्यालय से ही मिलेंगी।

गाड़ी उपलब्ध नहीं होने पर सैलानी अपनी गाड़ी से भी जंगल सफारी के लिए जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें चार सौ और 11 सौ रुपये के हिसाब से ही चार्ज देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed