फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Deprived of rural government bus service

Haridwar News: हरिद्वार से भिक्कमपुर-रायसी मार्ग पर ग्रामीण सरकारी बस सेवा वंचित

Sun, 20 Sep 2026 05:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Deprived of rural government bus service
फोटो
विज्ञापन

सीएम से की ग्रामीण मार्ग पर बस सेवा शुरू कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। हरिद्वार से शाहपुर शीतलाखेड़ा, भोगपुर और भिक्कमपुर से होते हुए रायसी तक ग्रामीण परिवहन निगम की बस सुविधा से वंचित हैं। इस मार्ग पर करीब बीस गांव पड़ते हैं। परिवहन निगम की बस का संचालन नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों को प्राइवेट वाहनों से आवागमन करना पड़ता है। इससे समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होते हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इस मार्ग पर परिवहन निगम की बस चलाने की मांग की है। बाण गंगा जिला पंचायत सदस्य सरदार संजय सिंह, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री नेत्रपाल सिंह चौहान आदि का कहना है कि परिवहन निगम के अधिकारियों से कई बार बस चलाने की मांग की जा चुकी है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब थक-हारकर लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

---
जनहित में इस मार्ग पर परिवहन निगम की बस का संचालन होना बहुत जरूरी है। इस मार्ग पर परिवहन निगम की बसों का संचालन होने से लोगों का समय और पैसा दोनों बचेंगे और वह समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। - शराफत अली, बाड़ीटीप
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस मार्ग पर परिवहन निगम की बसों का संचालन नहीं होने से क्षेत्र से लोग अपने गंतव्य पर समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। प्राइवेट वाहनों से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जाता। इससे समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होते हैं। - ऋषिपाल सिंह, भोगपुर
---
क्षेत्र से प्रतिदिन हजारों लोग सिडकुल (रोशनाबाद) में काम करने के लिए जाते हैं। अधिकांश लोगों के पास अपने दोपहिया वाहन नहीं हैं। वह आवागमन के लिए प्राइवेट वाहनों पर निर्भर हैं। बस चलने से ऐसे लोगों को फायदा होगा। - दीपक सैनी, बादशाहपुर
---
प्राइवेट वाहनों से काम पर जाने वाले लोग कभी-कभी सिडकुल में देरी से पहुंचते हैं। इससे उन्हें काम पर नहीं लगाया जाता है। उन्हें समय व पैसे खर्च कर खाली हाथ वापस घर लौटना पड़ता है। लोगों के रोजगार को देखते हुए बस का संचालन होना बहुत जरूरी है। - नीरज राठौर, शाहपुर शीतलाखेड़ा

---
जिले में कई मार्ग ऐसे हैं जहां बसों की कमी के कारण संचालन नहीं हो रहा है। बसें उपलब्ध होगी तो इस मार्ग पर बस का संचालन करने का प्रयास किया जाएगा। - विशाल चंद्रा, सहायक महाप्रबंधक, परिवहन निगम, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed