फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nitesh Sharma got clean chit, got charge

नितेश शर्मा को मिली क्लीन चिट, मिला चार्ज

Mon, 11 Oct 2021 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Nitesh Sharma got clean chit, got charge
नितेश शर्मा को मंगलौर कोतवाली के लंढौरा चौकी क्षेत्र में घटी चोरी की घटनाओं के बाद पीड़ित पक्ष की मौत होने पर निलंबित किए गए चौकी प्रभारी नितेश शर्मा को क्लीन चिट मिल गई है। क्लीन चिट मिलने के बाद फिर से उन्हें एसएसआई ज्वालापुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वहीं एक प्रकरण में नाम आने के बाद कस्बा बहादराबाद चौकी प्रभारी चंद्रमोहन को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले की जांच एएसपी रेखा यादव को सौंपी गई थी। एएसपी की जांच में सामने आया कि तत्कालीन चौकी प्रभारी नितेश शर्मा ने चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया था। उन्होंने एसआई को क्लीन चिट देते हुए एसएसपी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। क्लीन चिट मिलने पर एसएसपी ने उपनिरीक्षक नितेश शर्मा को फिर से ज्वालापुर कोतवाली का एसएसआई नियुक्त कर दिया है। सोमवार सुबह नितेश शर्मा ने पहुंचकर एसएसआई का चार्ज संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed