फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nirmal Sant met PM Narendra Modi

श्रीमहंत रेशम सिंह की अगुवाई में पीएम से मिले निर्मल संत

Sat, 30 Apr 2022 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nirmal Sant met PM Narendra Modi
प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते निर्मल संत । - फोटो : HARIDWAR
पंचायती अखाड़ा निर्मला के श्रीमहंत रेशम सिंह की अगुवाई में निर्मल भेख के संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। लालकिला पर 400 साला प्रकाशोत्सव मनाने और करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुलवाने पर संतों ने कृपाण और सिरोपा भेंट कर प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया। साथ ही गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी का मुद्दा भी प्रधानमंत्री के सामने रखा गया। वहीं, दिल्ली से हरिद्वार पहुंचने पर संतों ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से मिलकर पीएम मोदी से मुलाकात कर पूरी जानकारी साझा की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास में श्रीमहंत रेशम सिंह की अगुवाई में निर्मल संतों, सिख समुदाय के उद्योगपति व शिक्षाविदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कहा कि भारत ही नहीं कई देशों की तरक्की में सिख समुदाय का योगदान है। सिख समुदाय के हमारे गुरुओं ने लोगों को प्रेरणा दी। अपनी चरण रज से इस भूमि को पवित्र किया। इसलिए सिख परंपरा वास्तव में एक भारत श्रेष्ठ भारत की जीवंत परंपरा है।
विज्ञापन

श्रीमहंत रेशम सिंह और पंचायती अखाड़ा निर्मला के मुखिया महंत कश्मीर सिंह भूरीवाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि जहां कहीं भी शताब्दी समारोह मनाए जाएंगे लालकिला प्रकाशोत्सव की तरह लंगर की व्यवस्था निर्मल भेख करेगा। महंत जगजीत सिंह शास्त्री ने संतों की तरफ से प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधामंत्री से मुलाकात करने वालों में महंत प्रेम सिंह, महंत भूपेंद्र सिंह, महंत कर्मजीत सिंह, सेक्रेटरी महंत जगतार सिंह, कोठारी महंत गोपाल सिंह, महंत बिक्कर सिंह, महंत जुगराज सिंह,महंत महाबीर सिंह,महंत अंबरीक सिंह, महंत चमकौर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed