{"_id":"62587595e65c593ce15a18dc","slug":"nine-lakh-devotees-took-a-dip-of-faith-on-baisakhi-haridwar-news-drn409094975","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी पर नौ लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी पर नौ लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
बैसाखी स्नान पर हरकी पैड़ी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैसाखी पर्व पर गंगा स्नान के लिए स्थानीय के साथ बाहरी प्रदेशों के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। एक अनुमान के मुताबिक हरकी पैड़ी समेत सभी प्रमुख गंगा घाटों पर देर शाम तक नौ लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद गंगा का पूजन और दान पुण्य किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन किए। जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बैसाखी और मेष संक्रांति के विशेष स्नान पर्व पर बुधवार रात से ही जत्थों में श्रद्धालुओं का धर्मनगरी में पहुंचना शुरू हो गया था। उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान सहित कई प्रदेशों से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे थे। सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालु हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर पहुंचने शुरू हो गए। ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे हर हर गंगे का जयघोष के साथ गंगा में डुबकी लगाई। मां गंगा की पूजा-अर्चना की। मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। हरिद्वार में आश्रमों, धर्मशालाओं व होटलों में श्रद्धालुओं से पैक रहे। दिन भर तेज धूप में भी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से आस्था का रैला हरकी पैड़ी की तरफ गुजरता रहा। मेला क्षेत्र की वाहनों की पार्किंग फुल रही।
हरकी पैड़ी के अलावा श्रद्धालुओं ने नगर के बाहरी क्षेत्रों में विभिन्न गंगा घाटों पर भी स्नान किया। प्रेमनगर आश्रम घाट, विश्वकर्मा घाट, गणेश घाट, सर्वानंद घाट, बिरला घाट, गोविंदपुरी घाट, सतनाम साक्षी समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। विभिन्न प्रांतों से आये लोगों ने गंगा स्नान करने के बाद अपने-अपने आध्यात्मिक गुरुओं के यहां जाकर आशीर्वाद लिया। मेला नोडल अधिकारी एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नोडल व सेक्टर अधिकारियों से अपडेट लेते रहे। नोडल अधिकारी के मुताबिक नौ लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।
विज्ञापन
--------------
प्रेमनगर आश्रम घाट पर भी उमड़ी भीड़
सतपाल महाराज के तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के आखिरी दिन सैकड़ों लोगों ने प्रेमनगर आश्रम घाट पर डुबकी लगाकर गंगा पूजन किया। दिनभर यहां स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। यहां पर महिलाओं व पुरुषों के स्नान करने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी।
-----------
मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालु मनसा देवी, चंडी देवी, सुरेश्वरी देवी, शीतला माता मंदिर, माया देवी मंदिर, श्री दक्षिण काली मंदिर, दक्ष प्रजापति मंदिर कनखल पहुंचे। भगवान के दर्शन कर परिजनों की सुख समृद्धि की कामना की।
-----------
गंगा आरती में उमड़ी भीड़
हरकी पैड़ी पर संध्याकालीन गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आरती में रोजाना से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु नजर आए। गंगा आरती के बाद अधिकतर श्रद्धालु अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हो गए।
----------
चौराहों पर पुलिस की सख्ती
गंगा स्नान को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया था। जिसके चलते शिवचौक, ललतारो पुल, सिटी पोस्ट आफिस, शंकराचार्य चौक समेत अन्य जगहों पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया। हाईवे, शहर के प्रमुख चौराहों व गलियों के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
-----------
पार्किंग रही वाहनों से फुल
शहर की पंडित दीनदयाल उपाध्याय, संतराम, गड्ढा, मायादेवी समेत अन्य पार्किंगों में वाहनों की भीड़ रही। पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग में तो दूसरी मंजिल भी फुल रही।