{"_id":"d18852996b02304cdd2575204d2e87ea","slug":"need-to-extend-the-area-of-kumbe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ क्षेत्र का विस्तार समय की जरुरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ क्षेत्र का विस्तार समय की जरुरत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार कुंभ क्षेत्र का विस्तार किया जाना वक्त की जरूरत है। सरकार इसके लिए गंभीर है और यदि केंद्र सरकार की ओर से अभी भी अर्द्धकुंभ के लिए बजट जारी कर दिया जाता है तो इस क्षेत्र का विस्तार करने की दिशा में श्यामपुर, जगजीतपुर को जोड़ने वाला पुल भी बनाया जाएगा। उन्होंने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाई। साथ ही अर्द्धकुंभ में सुरक्षा के समुचित प्रबंध होने का दावा भी किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अर्द्धकुंभ मेले के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने आए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शाम के समय नीलधारा क्षेत्र में बनाए गए मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का संशय नहीं है। अनावश्यक दहशत न पालें। प्रदेश सरकार और सुरक्षा बल यात्रियों के सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। इस बारे में सहयोग के लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आर्थिक सहयोग के बिना अर्द्घकुंभ मेले के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। अभी तक 400 करोड़ के आसपास योजनाएं स्वीकृत कर ली गई हैं। इनमें करीब 375 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। मेला संपन्न होने तक करीब 500 करोड़ रुपये तक की योजना काम करा लिया जाएगा। कुंभमेला क्षेत्र बढ़ाने की जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने इस बारे में एक समिति का गठन करने की जरूरत बताई। गंगा प्रदूषण को लेकर एनजीटी की ओर से किए जा रहे आदेशों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गंगा की निर्मलता के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस बारे में मुख्य कार्यवाही केंद्र सरकार को करनी है। केंद्र मदद करे तो राज्य में गंगा पूरी तरह स्वच्छ और निर्मल कर दिया जाएगा। अपनी सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर उन्होंने उपलब्धियां गिनवाई। खासतौर पर वर्ष 2013 की आपदा के बाद राज्य में पुनर्निर्माण कार्यों, चारधाम यात्रा, नंदादेवी राजजात यात्रा तथा कांवड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने को उन्होंने महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर सीएम के ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व विधायक अंबरीश कुमार, ग्रामीण जिलाध्यक्ष तेल्लूराम, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चौहान, महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन