{"_id":"5701635f4f1c1be226c813b1","slug":"nd-supporter-s-son-and-assaulted","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडी के बेटे और समर्थक के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडी के बेटे और समर्थक के साथ मारपीट
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
नारायण दत्त तिवारी के बेटे से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भगत सिंह चौक के पास स्थित जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र की नई कार्यकारिणी को कार्यभार ग्रहण कराने आए पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के साथ पहुंचे उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी और कांग्रेस के यूथ लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामविशाल देव के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में शेखर तिवारी का कुर्ता फट गया और उनके एक साथी को चोटें आई। पुलिस रामविशाल को हिरासत में ले लिया। लिखित शिकायत नहीं आने के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
रविवार दोपहर को यूथ हॉस्टल के सभागार में नेहरू युवा केंद्र की नई कार्यकारिणी का कार्यभार ग्रहण करने का कार्यक्रम चल रहा था। यूथ हास्टल पर कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी दौरान दूसरा पक्ष हर्षवर्द्धन शर्मा और कांग्रेस के यूथ लोकसभा अध्यक्ष राम विशाल देव हॉस्टल पहुंचे। एनडी तिवारी के पुत्र और उनके समर्थकों ने हर्षवर्द्धन और राम विशाल देव को गेट पर रोक लिया। इन दोनों ने पूर्व सीएम से मिलने की बात कही लेकिन तिवारी समर्थकों ने अंदर जाने से मना किया। रोहित तिवारी के साथ दोनों की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस दौरान रोहित शेखर तिवारी का कुर्ता फट गया। उनके साथी को चोटें आई। पुलिस ने रामविशाल देव को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया। लिखित शिकायत नहीं आने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। वहीं झगड़ा होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने हर्षवर्द्घन शर्मा द्वारा बुलाई गई पत्रकार वार्ता भी नहीं होने दी।
विज्ञापन
---------
वर्जन
मुझपर कुछ अज्ञात लोगों ने साजिशन हमला करने की कोशिश की। मैं उन्हें नहीं जानता। पुलिस के सामने झगड़ा हुआ, उन लोगों ने मेरे साथ के लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस को इस मामले को संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। मैं प्रदेश शासन से अपनी सुरक्षा की गुहार की मांग करता हूं। क्योंकि कई लोग मेरे पिता के साथ मुझे देेखना पसंद नहीं करते।
विज्ञापन
- रोहित शेखर तिवारी।
---------
पुराने कांग्रेसी होने के नाते प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का बुके लेकर सम्मान करने गए थे। लेकिन वहां पर मौजूद कुछ लोग नहीं चाहते थे कि हम उनसे मुलाकात करें। उन्हें अपने फर्जीवाड़े की पोल खुलने की आशंका थी। उन्होंने ही पहले मेरे साथ मारपीट की।
राम विशाल देव, अध्यक्ष यूथ कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार।