फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nazim came to discuss the politics of the infamous excuses

नाजिम के बहाने चर्चा में आए राजनीति के कुख्यात

Sun, 05 Mar 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sun, 05 Mar 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ता के रूप में काम करने की स्वीकारोक्ति कर चुके हिस्ट्रीशीटर नाजिम सलमानी की ओर से बसपा प्रत्याशी मुकर्रम अंसारी से अपनी जान को खतरा बताने और सुरक्षा की मांग उठाने के बाद राजनीति में सक्रिय अपराधी फिर चर्चा में आ गए हैं।  
किसी भी दल को कुख्यातों से कोई परहेज नहीं है। चाहे भाजपा हो या कांग्रेस। इन दलों की छतरी के नीचे अपराधी छवि वाले लोग बेहद महफूज है। सियासतदां कुख्यातों को लेकर अब एक दूजे की टांग खिचाई में जुटे हुए है। नब्बे के दशक में अपराध जगत में तेजी से उभरे ज्वालापुर के नाजिम सलमानी की लंबे समय तक तूती बोलती रही। कई हत्याकांड को अंजाम देने के आरोप के छींटे उसके दामन पर पड़े।
विज्ञापन


पचास की उम्र पूरी कर चुके नाजिम ने हाल में मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव के दौरान कांग्रेस के सिपाही के तौर पर पसीना बहाया। मुसलमानों को कांग्रेस के प्रति लामबंद करने की कोशिश की। संभवत ये ही बात बसपा प्रत्याशी मुकर्रम अंसारी कैंप को नागवार गुजरी। बात इतनी बिगड़ी कि नाजिम ने पुलिस से गुहार लगा दी। बड़ा सवाल ये है कि अकेले नाजिम ही राजनीतिक दलों की पसंद नहीं है। बल्कि सीएम के चुनाव की कमान संभालने वाले चंद चेहरों में से हिस्ट्रीशीटर ठाकुर रतन सिंह भी रहे हैं। वे सीएम के इर्द गिर्द मंडराते रहते हैं। भाजपा की गोद में भी हिस्ट्रीशीटर सुशील चौहान है। शुचिता, अनुशासन के दम भरने वाली भाजपा ने सुशील चौहान को मुख्य संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया था। अब एक दूसरे हिस्ट्रीशीटर संजय चोपडा भी हरक सिंह रावत के नाम की माला जपने के साथ ही अब मोदी नाम की माला जप रहे हैं। अपराध जगत का बड़ा नाम रहे प्रताप पाल और जसवंत चौहान भी कांग्रेस में सक्रिय हैं। ये पूर्व विधायक अंबरीष कुमार के खासमखास माने जाते है। लंबे समय तक ज्वालापुर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर रहे मकबूल कुरैशी की हिस्ट्रीशीटर एनडी तिवारी सरकार के कार्यकाल में  खत्म हो गई थी और वे दर्जाधारी मंत्री भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed