{"_id":"64bec8e7befbb99ad808a407","slug":"navodaya-nagar-will-shine-with-solar-lights-haridwar-news-c-5-1-drn1065-208303-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सोलर लाइट से जगमगाएगा नवोदय नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सोलर लाइट से जगमगाएगा नवोदय नगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिवालिक नगर नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्र के नवोदय नगर वार्ड में सोलर लाइट समेत विभिन्न कार्यों का शुभारंभ किया। शिवालिक नगर नगरपालिका क्षेत्र में 50 दिन 150 काम अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को पालिकाध्यक्ष ने नवोदय चौक पर हाई मास्ट लाइट, सिद्धार्थ एन्क्लेव में सड़क, सोलर लाइट, वाटर हार्वेस्टिंग, शिवालिक गंगा विहार, खालसा कालोनी, शिवरतन सिटी, राम मंदिर, हरिद्वार ग्रीन, आर्यव्रत कॉलोनी, शिव शक्ति धाम कॉलोनी, गार्गी एन्क्लेव, ज्ञान लोक कालोनी, गोकुल वाटिका कालोनी, नागेश्वर धाम कालोनी, टिहरी विस्थापित कॉलोनी में सोलर लाइट और दो पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, पवन सैनी, सुनील कौशिक, भानु प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल, बिना कोटनाला, निमा रौतेला, हुकम चंद कौशिक, शेखर गहलोत, विक्रम पुंडीर, गौरव गुर्जर, अंशुल शर्मा, वेदांत चौहान, बागेश्वरी देवी, प्रवेश त्यागी उपस्थित रहे। संवाद