फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   National Sanatani Organization Trust meeting to prepare for the Kanwar Mela

Haridwar News: कांवड़ मेले की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट की बैठक

Wed, 24 Jun 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 24 Jun 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
National Sanatani Organization Trust meeting to prepare for the Kanwar Mela
- श्रद्धालुओं की सेवा व्यवस्था और सुविधाओं पर हुई चर्चा, प्रशासन से अनुमति लेने का निर्णय
विज्ञापन

बहादराबाद। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के प्रदेश कार्यालय सलेमपुर चौक बहादराबाद में बुधवार को आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों व कांवड़ यात्रियों की सेवा व्यवस्था के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सेवा कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रियों की सेवा के लिए प्रशासन से अनुमति प्राप्त करने के लिए एक पत्र सौंपा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि संगठन को गत वर्ष भी कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर मिला था। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के दौरान रुड़की क्षेत्र में गंग नहर में डूब रहे दो कांवड़ियों की जान बचाई गई थी। इसके अलावा महाशिवरात्रि के अवसर पर लगभग छह हजार लावारिस कांवड़ों को एकत्रित कर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उनका सम्मानपूर्वक विसर्जन और समापन किया गया था। इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य, अलका सैनी, सुशीला देवी, प्रीति सैनी, गौरव श्रीवास्तव, दिनेश लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed