फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nathnagar becomes first ward of Haridwar equipped with CCTV cameras

हरिद्वार का पहला सीसीटीवी कैमरों से लैस वार्ड बना नाथनगर

Sun, 13 Sep 2020 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Nathnagar becomes first ward of Haridwar equipped with CCTV cameras
नाथनगर में लगे सीसीटीवी कैमरें। - फोटो : HARIDWAR
नगर निगम का नाथनगर वार्ड की हर गली अब तीसर आंख की नजर में है। ज्वालापुर के नाथनगर के कांग्रेस पार्षद अनुज सिंह ने जनसहयोग से 27 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। कैमरे लगने के बाद वार्ड में आपराधिक घटनाओं पर लगाम कसने में पुलिस को मदद मिलेगी। वहीं प्रशासन के लिए भी होम आइसोलेट कोविड मरीजों की निगरानी करना भी बेहद आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

हरिद्वार नगर निगम के ज्वालापुर क्षेत्र का नाथनगर वार्ड शहर के लिए नजीर बन गया है। नाथनगर वार्ड में पहले चोरी की कई घटनाएं होती थी। वार्ड के लोगों की सुरक्षा के लिए स्थानीय पार्षद अनुज सिंह ने पुलिस और प्रशासन से मदद मांगने की बजाय स्वयं प्रयास शुरू किए। उन्होंने वार्ड निगरानी के लिए प्रत्येक गली में सीसीटीवी कैमरे लगाने शुरू किए। जनसहयोग से अब वार्ड की सभी गलियों में 27 सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। अभी वार्ड में पांच और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

--------------
नशे के खिलाफ भी मुहिम चला रहे हैं पार्षद
युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए पार्षद अनुज सिंह ने मुहिम शुरू की है। वॉल पेंटिंग के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं नुक्कड़ नाटकों और सभाओं के माध्यम से भी नशे के दुष्प्रभाव बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वार्डवासियों और खासकर बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे वार्ड में सीसीटीवी लगाने का विचार मन में आया। विचार को धरातल पर उतराने के लिए योजना तैयार की। सभी वार्डवासियों और मित्रों ने पूरा सहयोग किया। सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद वार्ड के लोग आराम से रह सकते हैं।
- अनुज सिंह, पार्षद, नाथनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed