फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Murder case registered against husband and wife in case of death of young man

Haridwar News: युवक की मौत के मामले में पति-पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Sun, 30 Jun 2024 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Murder case registered against husband and wife in case of death of young man
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में 15 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर मृत पड़े मिले युवक के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक के भाई ने एक महिला और उसके पहले पति पर साजिश के तहत जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने षड्यंत्र और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार श्रीराम पुत्र राधाकृष्ण निवासी ग्राम खजुरिया थाना माधोटाण्डा कलीनगर जिला पीलीभीत यूपी ने शिकायत दी। बताया कि उसका भाई लक्ष्मण (22) मजदूरी करने के लिए सिडकुल में कुछ महीने पहले आया था। उसे अंजू देवी निवासी झारखंड ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। वह लक्ष्मण के साथ चौहान मार्केट रावली महदूद में किराये पर कमरा लेकर रिलेशनशिप में रहने लगी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 13 जून को अंजू देवी व उसके पहले पति मधु ने साजिश के तहत खाने में जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मार दिया। इसके बाद कमरे में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। 16 जून को को शव सड़ने पर जब कमरे से बदबू आई तो आसपास के लोगों को पता चला। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोला था तो लक्ष्मण का शव बरामद हुआ था। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed