फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Munnabhai appeared in forest inspector exam, arrested

Haridwar News: वन दारोगा परीक्षा में शामिल हुआ मुन्नाभाई गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 09:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
Munnabhai appeared in forest inspector exam, arrested
फोटो
विज्ञापन

- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, प्रवेश पत्र मिलान से खुला खेल
- केंद्र व्यवस्थापक की तरफ से दर्ज कराया गया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। वन दारोगा भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह उसका भाई परीक्षा देने पहुंच गया। प्रवेश पत्र की जांच के बाद मामला खुला तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को हरिद्वार जनपद के 22 केंद्रों पर वन दारोगा भर्ती परीक्षा कराई गई। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर अंकित सैनी निवासी ग्राम फरकपुर डाडा पट्टी पोस्ट हसदनपुर मदनपुर थाना भगवानपुर परीक्षा देने पहुंचा। उसके पास रोल नंबर 1314831156 का प्रवेश पत्र मिला। इसका मिलान परीक्षा उपस्थिति पंजिका और केंद्र सूची से किया गया तो रोल नंबर अभ्यर्थी राहुल सैनी का निकला। केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य दिनेश सिंह चौहान ने आयोग प्रतिनिधि को इसकी सूचना दी। आयोग के सदस्य ने मौखिक रूप से अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने के लिए आदेश दिए।
विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोग प्रतिनिधि पंकज सुंदरियाल और व्यवस्थापक दिनेश सिंह चौहान ने गहन जांच पड़ताल की। इसमें सामने आया कि अंकित सैनी ने अपने भाई राहुल सैनी के स्थान पर उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ है। सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
वर्जन
मामला सामने आते ही तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ज्वालापुर पुलिस को गहनता से जांच के निर्देश दिए गए हैं।
- अजय सिंह, एसएसपी हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed