{"_id":"5fa833a18ebc3e9bd760d38a","slug":"municipal-corporation-wards-will-not-be-able-to-illuminate-on-deepawali-haridwar-news-drn3614836104","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2020 : दीपावली पर नगर निगम के वार्ड नहीं हो पाएंगे रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2020 : दीपावली पर नगर निगम के वार्ड नहीं हो पाएंगे रोशन
Mon, 09 Nov 2020 02:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के वार्डों की कई गलियों में पसरा अंधेरा दीप पर्व दीपावली पर भी खत्म होने की उम्मीद नहीं है। नगर निगम स्ट्रीट लाइट खरीदने के लिए टेंडर नहीं डाल पाया। ऐसे में लोगों को त्योहार पर भी अंधेरे में रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
नगर निगम के कई मोहल्लों और कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण कई महीनों से शाम होते अंधेरा पस जाता है। यहां के लोगों को उम्मीद थी कि दीपावली से पहले कॉलोनियों और मोहल्लों की गलियां स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएंगी। इसके लिए नगर निगम ने 5750 स्ट्रीट लाइटों की खरीद की योजना भी तैयार की थी।
विज्ञापन
पार्षदों को दीपावली से पहले वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का आश्वासन भी दिया गया। लेकिन स्ट्रीट लाइट की खरीद तो दूर की बात है, नगर निगम प्रशासन अब तक टेंडर भी नहीं कर पाया है। अब 11 अक्तूबर को स्ट्रीट लाइट के टेंडर होने जा रहे हैं। इसके बाद लाइट की आपूर्ति में करीब 20 से 30 दिन तक का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
दो साल के दौरान औसतन एक से दो माह में नगर आयुक्त बदल गए। इसके चलते व्यवस्थाएं लगातार बदहाल होती जा रही है। राजा गार्डन प्रदेश का सबसे बड़ा र्वाउ है। वार्ड में दो साल में केवल 34 स्ट्रीट लाइट लगी हैं। उनमें से भी 17-18 खराब हो गई हैं।
- लोकेश पाल, पार्षद, राजा गार्डन
पिछली बोर्ड बैठक में वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगाने संबंधी प्रस्ताव पास हुआ था। अधिकारियों ने दीपावली से पहले लाइट लगाने का आश्वासन दिया था। अब दीपवाली में एक सप्ताह से कम समय बचा है। वार्ड की कई गलियों में अंधेरा पसरा है।
- हितेष चौधरी, पार्षद, विष्णुलोक
वार्ड में दो 1500 पोल हैं। दो सल में 100 स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाई। जो लाइट लगी है उनमें से अधिकांश मरम्मत के बाद लगाई गई है। अधिकारियों ने दीपावली में लाइट लगाने का आश्वासन दिया गया। लाइट नहीं लगी।
- अजुर्न चौहान, पार्षद, हरिलोक
- पथ प्रकाश व्यवस्था के नाम पर नए वार्डों में पुरानी स्ट्रीट लाइटेें लगाई जा रही हैं। इनमें से अधिकांश आए दिन खराब हो जाती हैं। दीपावली पर नई लाइट लगाने का आश्वासन दिया गया था। अब अधिकारी कह रहे हैं कि दीपावली के बाद लाइट लगाई जाएगी।
- नागेंद्र राणा, पार्षद, गुरुकुल कांगड़ी
- जो लाइट खराब उसको ही ठीक किया जा रहा है। नया वार्ड होने के चलते अधिकांश जगह लाइट नहीं है। गलियों में शाम को अंधेरे के चलते दुर्घटना और आपराधिक घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
- मनोज प्रालिया, पार्षद, जगजीतपुर
शायद पहले कोविड-19 के चलते लाइटों की खरीद नहीं हो पाई होगी। नगर आयुक्त का कार्यभार संभालने के साथ मैंने स्ट्रीट खरीद के निर्देश दे दिए थे। 11 अक्तूबर तक स्ट्रीट लाइट की खरीद के टेंडर किए जा रहे हैं। इसके अगले 20 दिनों के भीतर स्ट्रीट लाइट मिल जाएगी। जिसके बाद स्ट्रीट लाइटों को लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- जयभारत सिंह, नगर आयुक्त, हरिद्वार