फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Municipal commissioner should investigate the contract

नगर आयुक्त कराएं शौचालय के ठेके की जांच : मेयर

Fri, 16 Jun 2023 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner should investigate the contract
मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि रोड़ीबेलवाला में अवैध रूप से सार्वजनिक शौचालय की जांच होनी चाहिए। मेयर ने कहा कि यूपीडीसीसी और नगर निगम प्रशासन पूरे मामले से पल्ला नहीं झाड़ सकता है। मेयर ने कहा कि शौचालय का ठेका करने वाले और कुल वसूली आंकलन कर संबंधित से रिकवरी की जाए। वहीं मामले में अगर किसी कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसपर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


मेयर अनीता शर्मा के औचक निरीक्षण के दौरान रोड़ीबेलवाला में अवैध रूप से शौचालय के संचालन का खुलासा हुआ था। मेयर ने बताया कि था कि नौ लाख रुपये में सार्वजनिक शौचालय के संचालन की बात सामने आई थी। नगर निगम को शौचालय का हस्तांतरण नहीं हुआ था। वहीं यूपीडीसीसी ने के अधिकारियों ने नगर आयुक्त को बताया था कि कार्यदाई ठेकेदार ने शौचालय को किसी संस्था को संचालन के लिए दिया था। अब नगर निगम ने शौचालय पर कब्जा ले लिया है। लेकिन शौचालय का ठेका और संचालन कर यात्रियों से अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई के लिए न निगम और न यूपीडीसीसी सामने आ रहा है। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि यह लाखों रुपये की वसूली का गंभीर मामला है। कहा कि रोड़ी बेलवाला सहित अन्य सार्वजनिक शौचालयों की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed