फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Motorcyclist killed in collision with vehicle

Haridwar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 22 Sep 2026 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with vehicle
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र में बाजार चौकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हरि आश्रय नगर पतंजलि निवासी अमर कुमार (65) मंगलवार को बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। बाजार चौकी के पास स्टेट बैंक के सामने पहुंचते ही उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed