फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   More than 100 devotees and 20 saints and Mahatma infected with corona in kumbh mela

कुंभ और कोरोना : 100 से अधिक श्रद्धालु और 20 संत-महात्मा संक्रमित, निरंजनी अखाड़े में 10 पर कहर

Wed, 14 Apr 2021 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Apr 2021 06:45 AM IST
विज्ञापन
More than 100 devotees and 20 saints and Mahatma infected with corona in kumbh mela
कुंभ... - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के फिर से रौद्र रूप धारण करने के बाद भी मेले में इसकी जांच, मास्क पहनने और अन्य नियमों को मानने से इनकार करने वाले धार्मिक मुखियाओं और साधु-संतों की जमात में से अब  तक 20 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 100 से ज्यादा श्रद्धालु भी इसकी चपेट में आ चुके हैं।   

विज्ञापन


इस बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि को तबीयत बिगड़ने पर एम्स में भर्ती कराया गया है। शनिवार को कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको अखाड़े में ही आइसोलेट किया गया था। वहीं, पिछले पांच दिनों में निरंजनी अखाड़े के दस संत भी संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अखाड़े के कई संतों के कोविड सैंपल भी लिए हैं। श्रीमहंत के संपर्क में आए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी मंगलवार को लखनऊ में अपनी कोविड जांच कराई है।
विज्ञापन


श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाकुंभ से जुड़े अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनके प्रयासों से ही बैरागी अखाड़ों और महामंडलेश्वरों को छावनी के लिए भूमि आवंटित हुई। मेला पुलिस-प्रशासन से लेकर अखाड़ों के संतों के बीच वह सेतु का काम कर रहे थे। धार्मिक कार्यक्रमों से लेकर कुंभ से जुड़ी बैठकों में भी प्रतिभाग कर रहे थे। चार दिन पूर्व उनको पेट खराब होने और डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई। शुक्रवार को उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और कोविड की जांच के लिए आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया। जांच रिपोर्ट आने से पहले शनिवार सुबह ही नरेंद्र गिरि अस्पताल से स्वेच्छा से अखाड़े में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां वे न केवल संतों से मिले बल्कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मिलकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। स्वास्थ्य विभाग ने अखाड़े को सैनेटाइज कर उनके संपर्क में आए संतों के कोविड सैंपल लिए। अब तक दस संत पॉजिटिव भी आ चुके हैं। श्रीमहंत को अखाड़े में ही आइसोलेट किया गया था। सोमवार रात अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। एंबुलेंस से तत्काल उनको एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। 


एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरि को बीती रात इमरजेंसी में भर्ती किया गया। प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें आईपीडी में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी देखरेख में लगे डॉक्टरों ने बताया कि श्रीमहंत मधुमेह के रोगी हैं और उन्हें बुखार व कफ की शिकायत है। फिलहाल वह पूरी तरह से स्टेबल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed