फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   MLA pension ends, farmers get five thousand rupees

विधायक पेंशन खत्म कर किसान की बढ़ाई जाए पेंशन

Mon, 11 Apr 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
MLA pension ends, farmers get five thousand rupees
संयुक्त किसान मोर्चा ने विधायकों की पेंशन खत्म कर किसानों को पांच हजार रुपये पेंशन देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के चलते फसलों का समर्थन मूल्य दोगुना किया जाए। ऐसा न होने पर पर मोर्चा जिला मुख्यालय और सचिवालय पर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार की ओर से विधायकों की पेंशन पर भारी भरकम बजट खर्च किया जा रहा है। विधायकों की पेंशन बंद की जाए। किसानों को दी जा रही एक हजार रुपये मासिक पेंशन को भी बढ़ाकर पांच हजार किया जाए ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके। महंगाई आसमान छू रही है वहीं विधायकों के वेतन, भत्ते बढ़ाए जा रहे हैं। उसी प्रकार से किसानों की फसलों के दाम भी बढ़ाकर दोगुना किए जाएं। उत्तराखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश है। किसानों को पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाए। भाकियू के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। मांगों को लेकर जल्द ही जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद सचिवालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर भाकियू के प्रदेश महामंत्री रवि कुमार, बालेंद्र सिंह, बबलू राणा, अभिषेक शर्मा, अर्जुन सैनी, निक्की कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed